पेयजल के लिए जाम किया एनएच

शेखपुरा : नगर क्षेत्र के बुधौली बाज़ार में पेयजल के लिए 15 दिनों से किल्लत झेल रहे लोगों ने एनएच 333 को जाम कर दिया. शहरी जलापूर्ति के बाधित रहने से गुरुवार को आम नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा. काफी संख्या में वार्ड संख्या 19 और 20 के लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर […]
शेखपुरा : नगर क्षेत्र के बुधौली बाज़ार में पेयजल के लिए 15 दिनों से किल्लत झेल रहे लोगों ने एनएच 333 को जाम कर दिया. शहरी जलापूर्ति के बाधित रहने से गुरुवार को आम नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा. काफी संख्या में वार्ड संख्या 19 और 20 के लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लोगों के जाम किये जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. इस चिलचिलाती धूप में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम कर रहे लोग इस संबंध में नगर पर्षद पर आरोप लगा रहे थे.
नागरिकों का कहना था कि पेयजल आपूर्ति ठप रहने की लिखित व मौखिक सूचना नगर कार्यालय को दे दी गयी थी. इसके बाद भी जलापूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका. जाम के दौरान नागरिक जोर-जोर से नारा भी लगा रहे थे. ग्रामीणों का आरोप था कि पेयजल संकट के बीच ये लोग दूर से पानी ढोकर लाते हैं और केवल अति आवश्यक कार्य ही निबटा पाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




