ePaper

ओपीडी में आने वालों की संख्या 65 हजार पार

Updated at : 13 Sep 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
ओपीडी में आने वालों की संख्या 65 हजार पार

शेखपुरा : जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 65 हजार पार कर गयी है. पिछले अगस्त माह के जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अकेले सदर अस्पताल में 15421 मरीजों का निबंधन कर इलाज किया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 65 हजार पार कर गयी है. पिछले अगस्त माह के जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अकेले सदर अस्पताल में 15421 मरीजों का निबंधन कर इलाज किया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में और भी कई जानकारी दी गयी.

जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस माह में 232 तपेदिक के मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है. उसी प्रकार कुष्ठ के 176 रोगियों का भी इलाज हो रहा है. इसमें से 73 गंभीर कुष्ठ रोगियों की सूची जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह से तलब की है, ताकि उन्हें सरकारी तौर पर मिलने वाली अन्य सहायता राशि भी प्रदान की जा सके. बैठक में बताया गया कि जिले में अभी कालाजार के 58 मरीज हैं,

जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. साथ ही इन कालाजार मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता मद से 400-400 रुपये दिया गया है. बताया कि नशामुक्ति केंद्र पर अभी भी चार या पांच मरीज आ जाते हैं. बैठक में बताया गया कि जिला अंधापन निवारण के द्वारा यहां 18 शिविर लगा कर आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जा चुका है.

जिलाधिकारी ने आंखों की जांच के लिए स्वास्थ्य समिति को विद्यालयों में जाने का निर्देश दिया. जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक चलाये जाने वाले पांच दिवसीय पल्सपोलियो अभियान के सफल संचालन की भी रणनीति बनायी गयी. इस संबंध में जिलाधिकारी के पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देने पर जोर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन