ePaper

डिग्री घोटाले पर भड़की रालोसपा करेगी आंदोलन

Updated at : 24 Jun 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
डिग्री घोटाले पर भड़की रालोसपा करेगी आंदोलन

शेखपुरा : सूबे में लगातार गिरती शिक्षा व्यवस्था एवं डिग्री घोटाले के विरोध में रालोसपा ने मोर्चा खोलते हुए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव रविंद्र प्रसाद ने बताया कि राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत शेखपुरा में भी विभिन्न प्रखंडों में लगातार आंदोलन चलाया जाएगा. […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सूबे में लगातार गिरती शिक्षा व्यवस्था एवं डिग्री घोटाले के विरोध में रालोसपा ने मोर्चा खोलते हुए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव रविंद्र प्रसाद ने बताया कि राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत शेखपुरा में भी विभिन्न प्रखंडों में लगातार आंदोलन चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 25 जून को सभी प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया जाएगा तथा गिरते हुए शिक्षा व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाने के प्रति आवाज बुलंद करने की अपील की जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि 28 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अरियरी प्रखंड में पार्टी नेता रामानंद कुशवाहा को आंदोलन के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है ,

इसी प्रकार से चेवाड़ा में रविंद्र कुशवाहा, घाटकोसुम्भा में उमेश कुमार सुमन, शेखपुरा में श्याम सुंदर कुशवाहा तथा शेखोपुरसराय में गोरेलाल मुखिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत एवं तानाशाह नीतियों के कारण आज बिहार की आम जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. लगातार गिरती शिक्षा व्यवस्था के कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में लटक रहा है.ऐसे में सरकार की मनमानियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन