एसपी शैलेंद्र सिंह ने बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
देकुली धाम महादेव मंदिर का निरीक्षण करते एसपी शैलेन्द्र सिंह
श्रावणी मेले के मद्देनजर एसपी शैलेंद्र सिंह ने बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए.
Sheohar News: श्रावणी मेला के अवसर पर सावन की पहली सोमवारी को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने जिले के ऐतिहासिक बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम महादेव मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
सुरक्षा व्यवस्था की एसपी ने की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी शैलेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.
भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर दिया जोर
एसपी ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.
पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया.
कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही.
यह भी पढ़ें:शिवहर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, डीएम ने बैंकों को तीन दिन में लोन स्वीकृत करने का निर्देश दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










