तरियानी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच और चश्मा वितरण
नेत्र जांच करते डॉक्टर
तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी आंखों की जांच करवाई और जिन्हें आवश्यकता थी उन्हें मुफ्त दवाएं व चश्मे प्राप्त हुए.
Sheohar News: तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा में सोमवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के वार्ड संख्या-06 स्थित रंजीत कुमार रौशन के आवास पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तरियानी के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. एक दिवसीय शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आंखों की जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.
Tariani News: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की आंखों की जांच
शिविर में डॉ. नीरज कुमार, नेत्र रोग सहायक सुजीत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तबरेज अंसारी, एएनएम रीना कुमारी एवं आशा कार्यकर्ताओं की देखरेख में मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गई. इस दौरान मोतियाबिंद, रेटिना संबंधी रोग, ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) तथा दृष्टिदोष (पावर) जैसी समस्याओं की विशेष जांच की गई.
जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा और चश्मा मिला
जांच के बाद जिन मरीजों को आवश्यकता थी, उन्हें नि:शुल्क दवाएं और चश्मे वितरित किए गए. चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.
लोगों से नियमित जांच कराने की अपील
स्वास्थ्य टीम ने कहा कि समय पर आंखों की जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है. लोगों को आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई.
स्थानीय लोगों ने किया सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में श्री गंगा नया सेवा दल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, रामानन्द उपाध्याय, राम निवास सिंह (आर्मी), सतीश भारती, उमाशंकर सिंह, बांभोली पांडे, राम मंडल, अनुराधा देवी, सुनीता देवी, जगतरण देवी, तिलेश्वरी देवी, नीलू देवी एवं राजकुमारी देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग किया.
यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, हलेश्वर स्थान पर बना अस्थायी थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










