श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, हलेश्वर स्थान पर बना अस्थायी थाना

Updated:
विज्ञापन

हलेश्वर स्थान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिस टीम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेला-2026 के लिए हलेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक अस्थायी थाना खोला गया है. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें 24 घंटे पुलिस की पालीवार ड्यूटी शामिल है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: श्रावणी मेला-2026 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हलेश्वर स्थान में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थायी थाना स्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर साइबर थाना में पदस्थापित पुअनि दीपक कुमार को अस्थायी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. उनके साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

24 घंटे पालीवार ड्यूटी करेगी पुलिस

अस्थायी थाना में पुअनि दीपक कुमार के साथ पीटीसी कुंदन कुमार, आलोक कुमार, रश्मि कुमारी और सोनम कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अतिरिक्त एक सिपाही एवं चार सशस्त्र बल भी उपलब्ध कराए जाएंगे. पुलिसकर्मी 24 घंटे पालीवार ड्यूटी करेंगे.

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

एसपी अमित रंजन ने बताया कि अस्थायी थाना में थाना दैनिकी, सत्यापन पंजी एवं ओडी पंजी का संधारण किया जाएगा. मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पैदल, मोटरसाइकिल तथा चारपहिया वाहन से नियमित गश्ती होगी. भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

प्रतिदिन जिला नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी रिपोर्ट

पुलिस को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मेला क्षेत्र में आने वाले वाहनों का विवरण भी संधारित किया जाएगा. प्रत्येक दिन की स्थिति रिपोर्ट जिला नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी.

मेला अवधि तक रहेगा अस्थायी थाना संचालित

डीएसपी रक्षित को आवश्यक वाहन, मोटरसाइकिल, टेंट, मेगाफोन सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने तथा वितंतु पर्यवेक्षक को वायरलेस सेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. सदर एसडीपीओ-1 प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे. मेला समाप्त होने के बाद अस्थायी थाना स्वतः समाप्त कर दिया जाएगा और सभी पुलिसकर्मी अपने मूल पदस्थापन पर लौट जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, जल भरने गया था घाट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन