हरदिया पंचायत ओडीएफ घोषित, लोगों ने ली स्वच्छ रखने की शपथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2017 7:05 AM
पुपरी : प्रखंड के हरदिया गांव स्थित दुर्गा स्थान परिसर में मुखिया रामवृक्ष यादव की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में हरदिया पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ किशोर कुमार, सीओ लवकेश कुमार, बीएओ योगेंद्र कुमार सिंह, बीइओ नीतिश्वर महतो, बीपीएम अजय शंकर व मुखिया रामबृक्ष यादव ने संयुक्त रूप […]
पुपरी : प्रखंड के हरदिया गांव स्थित दुर्गा स्थान परिसर में मुखिया रामवृक्ष यादव की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में हरदिया पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ किशोर कुमार, सीओ लवकेश कुमार, बीएओ योगेंद्र कुमार सिंह, बीइओ नीतिश्वर महतो, बीपीएम अजय शंकर व मुखिया रामबृक्ष यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन विकास मित्र राजू कुमार ने किया.
मौके पर वक्ताओं ने पंचायत को ओडीएफ बनाने के कार्य में लगे स्थानीय जनप्रतिनिधि, कर्मी, अधिकारी व पंचायतवासियों की सराहना की. साथ हीं, सब मिल कर पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली. इससे पूर्व मुखिया श्री यादव ने एसडीओ समेत अन्य अतिथियों को पाग व शॉल से सम्मानित किया. वहीं, एसडीओ ने मुखिया श्री यादव को ट्रॉफी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया. मौके पर जीपीएस हरिमोहन दास, सरपंच सुमन कुमार, पंसस अनिल झा, राजकिशोर पासवान, उप मुखिया कर्मवीर पासवान, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, प्रमोद शर्मा, शरणागत सिंह, मुखिया रामाशंकर साह, नफीस खान, रामजन्म ठाकुर, छोटे राय सभी वार्ड सदस्य व पंच समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










