161 बोतल शराब जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई. एसएसबी ने की सीमा पर छापेमारी, चार गिरफ्तार सुरसंड : एसएसबी के इंस्पेक्टर रंगेश कुमार व सब इंस्पेक्टर शंकर दे के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है, वहीं 161 बोतल नेपाली शराब के अलावा दो बाइक व […]
विज्ञापन
कार्रवाई. एसएसबी ने की सीमा पर छापेमारी, चार गिरफ्तार
सुरसंड : एसएसबी के इंस्पेक्टर रंगेश कुमार व सब इंस्पेक्टर शंकर दे के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है, वहीं 161 बोतल नेपाली शराब के अलावा दो बाइक व एक साइकिल भी जब्त की है.
गिरफ्तार तस्करों में बथनाहा थाना क्षेत्र के जोका गांव निवासी जयकरण बैठा व अजय साह, सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी इंद्रजीत मंडल तथा कंसारा गांव निवासी कृच मंडल शामिल है.
जवानों ने जयकरण बैठा की बाइक नंबर बीआर 06 ए-8109 व अजय साह की बाइक नंबर बीआर 1 जीबी-1326 तथा इंद्रजीत मंडल की एक साइकिल भी जब्त की है. एसएसबी द्वारा जब्त शराब, बाइक व साइकिल तथा तस्कर को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. अभियान में राकेश कुमार गौरा व जितेंद्र कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










