ePaper

12 एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

Updated at : 11 Apr 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
12 एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

घटना. पछिआ हवा के चलते अगलगी की घटनाओं में इजाफा, किसानों के जले अरमान सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर/बैरगनिया : पछिआ हवा के साथ हीं इलाके में अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. एक ओर जहां आग की चिनगारी कहर बरपाने लगी है, वहीं दूसरी ओर तेज हवा के झोकों के चलते विद्युत तार गिरने से भी […]

विज्ञापन

घटना. पछिआ हवा के चलते अगलगी की घटनाओं में इजाफा, किसानों के जले अरमान

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर/बैरगनिया : पछिआ हवा के साथ हीं इलाके में अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. एक ओर जहां आग की चिनगारी कहर बरपाने लगी है, वहीं दूसरी ओर तेज हवा के झोकों के चलते विद्युत तार गिरने से भी आग का कहर बढ़ रहा है.
इस क्रम में सोमवार को रून्नीसैदपुर व बैरगनिया में अचानक लगी आग से 12 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. रून्नीसैदपुर थाना के थाना क्षेत्र के भीमपुर
भपुरा के कोम्हरा चौड़ स्थित गेहूं के खेत में अचानक आग लग जाने से लगभग दस एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर नष्ट हो गयी. आग की उठती लपटों से आस पास के इलाकों में अफरातफरी मच गयी. अग्निशामक वाहन के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
पंसस अजीत कुमार गुलाब के अनुसार किसी मजदूर के द्वारा बीड़ी पीकर फेंक दिये जाने के कारण खेतों में आग लगने का अनुमान है. अगलगी की इस घटना में ग्रामीण रामकिशोर गुप्ता, रामाधार सिंह, राम उमेश महतो, रामजी महतो, लालबाबू भंडारी, लक्ष्मण पंडित, गया सिंह, बिकाऊ राय, पप्पू महतो, जीतन भंडारी, विंदेश्वर पासवान, रामश्रेष्ठ बैठा, रामाधार मउआर, अरूण पंडित, राम विलास महतो, धनेश्वर पंडित, अंजनी गुप्ता, इंदल बैठा, बेचन साह, जगदीश महतो, लक्ष्मण साह, नागा राम, चंदेश्वर पंडित,
मुकेश राय, दिनेश महतो व रामजी महतो समेत 30 किसानों के खेत में लगी फसल जल गयी. पंसस अने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है. इधर, डुमरा थाना के तलखापुर में भी अचानक लगी आग से खेत में लगी गेहूं की फसल जल गयी.
उधर, बैरगनिया थाना क्षेत्र के हसीमा बिलारदे गांव में बिजली के हाइटेंशन तार के टूटकर गिर जाने से लगी आग में दो एकड़ में लगी गेंहू का फसल जलकर नष्ट हो गयी. अगलगी की इस घटना में किसान जमील अख्तर मंसूरी, नथुनी मंसूरी, मुनिफ मंसूरी, रफीक मंसूरी व मनान मंसूरी समेत पांच के खेतों में लगी गेंहू का फसल नष्ट हो गयी. ग्रामीणों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.
मुखिया पति विजय साह, पूर्व मुखिया मो हारिस, पंसस राम नरेश साह, श्रीभगवान साह व सुरेश लुइस ने मौके पर पहुंच कर सीओ जगदीश पासवान व बीएओ अशोक कुमार से पीड़ित किसानों को राहत मुहैया कराने की मांग की है. सीओ श्री पासवान ने हल्का कर्मचारी को घटना स्थल का जायजा लेने के लिये भेजे जाने व जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित किसानों को राहत उपलब्ध कराने की बात कहीं है. उधर, विद्युत विभाग ने टूटे तार का मरम्मत कर ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर खेत में गिर गया, जिसके कारण तार से निकली चिनगारी ने आस पास के खेतों में लगे गेहूं के फसल को अपने लपेटे में ले लिया.
चिनगारी से लगी आग, 50 हजार की सामग्री राख: चोरौत.प्रखंड मुख्यालय स्थित चोरौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी बेचन मंडल के घर में सोमवार की सुबह करीब दस बजे अचानक आग लगने से घर में रखे अनाज के साथ हीं घर का एक हिस्सा जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार गृह स्वामी श्री मंडल की पत्नी अपने घर में खाना बना कर किसी कार्य वश पड़ोसी के घर गयी थी. इसी बीच अचानक उनके घर से धुआं उठाना शुरू हुआ. यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.
साथ हीं अपने-अपने घर से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण चूल्हे में की राख में बची चिनगारी को माना जा रहा है. गृहस्वामी का कहना था कि अगलगी से करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है. अगर समय रहते ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो शायद आसपास के कई घर जल जाते. राख में बची चिनगारी माना जा रहा है. स्थानीय लोगो ने बताया कि अगर आग पर ससमय काबू नहीं पाया जाता तो आस पास के घर भी इसके चपेट में आ सकता था जिससे लाखों की क्षति हो सकती थी.
सुरसंड के हनुमाननगर में लगी आग में दो घर जले: सुरसंड . थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 हनुमाननगर मिया जी टोल में सोमवार को अचानक आग लगने से दो लोगों का घर समेत सर्वस्व जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में शौकत अली राइन का अनाज, फर्नीचर, वस्त्र, जेवरात, बरतन, मोबाइल तथा आवश्यक कागजात समेत लगभग चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी.
वहीं ताजमुन खातून के घर को आंशिक क्षति पहुंची है. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. लिहाजा आग की लपटे आस पास के घरों को अपनी आगोश में नहीं ले सकी. आग बूझ जाने के बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची. पंचायत की मुखिया कंचन देवी व मुखिया प्रतिनिधि अवनींद्र कुमार मिश्र ने अग्निपीड़ित को तत्काल 50 किलो चावल व 50 किलो गेहूं मुहैया कराया है.
अग्तिपीड़ित परिवार से मिले विधायक : सीतामढ़ी. रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पटनिया गांव के अग्निपीड़ित मोहम्मद जमशेद के घर पहुंचकर निजी कोष से एक हजार रुपये, एक बोरा चावल व तिरपाल दिया. मौके पर योगेंद्र सिंह, मो कासिम, कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश कुमार यादव मौजूद थे. मालूम हो कि विगत रविवार की रात मो जमशेद का घर समेत हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन