लापरवाही में दो प्रधान शिक्षक निलंबित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 4:12 AM

विज्ञापन

डुमरा : उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना व मनमानी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में दो प्रधान शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद ने सुरसंड प्रखंड के मवि, सुंदरपुर के प्रधान मुनींद्र पाठक एवं चोरौत प्रखंड के मवि, वर्मा के प्रभारी प्रधान जयनंदन पासवान को निलंबित […]

विज्ञापन

डुमरा : उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना व मनमानी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में दो प्रधान शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद ने सुरसंड प्रखंड के मवि, सुंदरपुर के प्रधान मुनींद्र पाठक एवं चोरौत प्रखंड के मवि, वर्मा के प्रभारी प्रधान जयनंदन पासवान को निलंबित किया है. बताया गया है कि निलंबन अवधि में श्री पाठक का मुख्यालय बैरगनिया बीइओ कार्यालय तो श्री पासवान को सुरसंड बीइओ कार्यालय निर्धारित किया गया है.

क्या है पूरा मामला: बताया गया है कि श्री पाठक मवि, कुम्मा के प्रभार में थे. इस बीच, 24 अक्तूबर 2016 को प्रकाश कुमार को उक्त स्कूल में प्रधान शिक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया. वहीं, श्री पाठक का तबादला मवि, गोरहौल शरीफ में प्रधान शिक्षक के पद पर किया गया. श्री पाठक द्वारा न तो नये स्कूल में योगदान दिया गया और न ही वे शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रभार सौंपे. बाद में यानी चार मार्च को श्री पाठक का तबादला मवि, सुंदरपुर में प्रधान शिक्षक के पद पर किया गया. वे इस स्कूल में भी योगदान नहीं कर सके. तब बीइओ ने उनके खिलाफ रिपोर्ट कर दिया.
प्रभार नहीं सौंपने पर कार्रवाई
डीपीओ स्थापना ने मवि, वर्मा का प्रभार नवप्रोन्नत प्रधान शिक्षक पुतीन पंजियार को नहीं सौंपने के कारण श्री पासवान को निलंबित किया है.
श्री पंजियार 23 फरवरी को उक्त स्कूल में योगदान करने पहुंचे, लेकिन प्रभारी प्रधान श्री पासवान द्वारा योगदान नहीं कराया गया और विद्यालय का मुख्य द्वार बंद करवा दिया गया. श्री पंजियार के इसी आरोप के आलोक में श्री पासवान पर कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन