80 लीटर जहरीली शराब के साथ एक पकड़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शराब के बरतन में मिली मरी हुई छिपकली शिवहर : होली पर्व के पूर्व शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद निरीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस ने पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में छापेमरी की. […]
विज्ञापन
शराब के बरतन में मिली मरी हुई छिपकली
शिवहर : होली पर्व के पूर्व शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद निरीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस ने पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में छापेमरी की. इस दौरान सोनीलाल पासवान के घर से पुलिस ने निर्मित, अद्धनिर्मित करीब 80 लीटर शराब को बरामद किया. जांच के दौरान उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने जब शराब का मुआयना किया तो एक बरतन में रखे शराब में मरी हुई छिपकली पायी गयी. जिसे देख पदाधिकारी भौंचक रह गये. उत्पाद निरीक्षक बताते हैं कि जब
इस शराब को बाजार में शराबियों के बीच होली पर्व के अवसर पर परोसा जाता तो इसका क्या परिणाम आता यह विषय सोंचनीय है. इस तरह उत्पाद विभाग ने जिले में एक बड़ी घटना घटित होने से जिला को बचा लिया है. उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि आग पर गरम करने के सूत्र से शराब का निर्माण किया गया है. जानकरों की मानें तो नेपाल के सूत्र के अनुसार शराब निर्माण किया गया लगता है. सड़े हुए चावल, महुआ आदि को मिलाकर भी मधुरस बनाये जाने की बात नेपाल से आती रही है. छापेमारी में अवर उत्पाद निरीक्षक राम विनय सिंह, महिला पुलिस कर्मी पुष्पा सिन्हा, सुमिता कुमारी, पुरुष पुलिस कर्मी सियाराम साह, प्रवीण कुमार सिंह, दिपक कुमार, मुन्ना कुमार सैफ बल, गृहरक्षक आदि मौजूद थे.
पांच नशेड़ी गिरफ्तार: सीतामढ़ी. होली को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के साथ-साथ नशेड़ियों पर भी पुलिस अपनी नजर बनाये हुयी है. इस क्रम में डुमरा थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र साह, एएसआई बिकऊ राम व अशोक पासवान ने रविवार की रात गश्ती करने के क्रम में पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नशेड़ियों में विश्वनाथपुर निवासी विनोद चौधरी, माधोपुर रौशन निवासी ललन कुमार, मुरादपुर निवासी श्यामबाबु दास, मिश्रौलिया निवासी रघुनाथ राय, तलखापुर निवासी राजू साह व राजमोहन को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि होली को लेकर पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










