युवक की पीट कर हत्या, हंगामा

दुस्साहस. पूर्व की दुश्मनी में घटना को अंजाम देने का आरोप, आठ आरोपित सीतामढ़ी/पुपरी : पुपरी थाना के हरिहरपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व की दुश्मनी में एक युवक को घेर कर हरवे-हथियार से बेरहमी से पीटा गया. गले में रस्सी का फंदा डाल कर हत्या कर दी गयी. उसकी पहचान चैनपुरा गांव निवासी […]
दुस्साहस. पूर्व की दुश्मनी में घटना को अंजाम देने का आरोप, आठ आरोपित
सीतामढ़ी/पुपरी : पुपरी थाना के हरिहरपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व की दुश्मनी में एक युवक को घेर कर हरवे-हथियार से बेरहमी से पीटा गया. गले में रस्सी का फंदा डाल कर हत्या कर दी गयी. उसकी पहचान चैनपुरा गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र रंजीत राय के रूप में की गयी है. घटना से नाराज लोगों ने रविवार को पुपरी -सुरसंड पथ को चैनपुरा गांव के पास जाम कर शव के साथ प्रदर्शन किया. टायर जला कर आक्रोश जताया.
सूचना के बाद एएसपी सह पुपरी एसडीपीओ पंकज कुमार व थानाध्यक्ष अवनी भूषण सशस्त्र बल के साथ पहुंचे. लोगों को न्याय का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस को दिये बयान में सुनील कुमार के पिता रंजीत राय ने हरिहरपुर निवासी शानू मंडल, सरोज मंडल, पंकज मंडल, संजय भारती, संतोष कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, उमेश मंडल व रमेश मंडल के अलावा परिहार थाना के बराही निवासी आनंद मंडल समेत आठ को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये हरिहरपुर निवासी पंकज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
रंजीत राय ने पुलिस को बताया है कि उसका सुनील कुमार भतीजा मंजय राय के साथ बाइक से हरिहरपुर चौक स्थित किराना दुकान से तगादा कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में हरिहरपुर गांव स्थित पन्नालाल सिंह के घर के समीप सड़क पर घेर आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे के रड व खंती से प्रहार कर सुनील की बेरहमी से पिटाई की. शानू कुमार ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया. गले रस्सी का फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी.
इधर, अंधेरे का लाभ उठा कर मंजय भाग निकला. चैनपुरा पहुंच परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद रंजीत राय, मुकेश राय, विजय राय व मंजय बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बाइक की रोशनी देखते ही सभी आरोपी भाग गये. परिजनों ने सुनील को इलाज के लिये पुपरी पीएचसी में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज लोगों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया.
पुपरी : थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी सुनील कुमार की शादी होने वाली थी. वृद्ध पिता रंजीत राय बेटे की शादी की तैयारी में थे. जल्द ही बेटा दुल्हा बनने वाला था. लेकिन उठ गयी उसकी अरथी. इसके साथ ही वृद्ध पिता समेत परिजनों के अरमान चकनाचूर हो गये. सुनील की निर्मम हत्या के बाद गांव में मातम का माहौल है. चारों ओर चीत्कार है, जबकी परिजन बदहवास है. आस-पास के लोग आकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे है. मां निर्मला देवी कलेजा पीट-पीट कर चिल्ला रहीं है तो अन्य लोग भी बदहवास है. रंजीत राय का हंसता खेलता बागवान था. वह खुद खेती करते थे. सुनील खेती में पिता का हाथ बंटाता था. चार भाई बहनों में सुनील सबसे बड़ा था. छोटा भाई अनिल कुमार (14), छोटी बहन देवी कुमारी (9) व सबसे छोटी बहन मुन्नी (5) के साथ यह परिवार खुशहाल था. लेकिन शनिवार की रात इस परिवार को काल की नजर लग गयी.
पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार, छापेमारी जारी : सुनील हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये हरिहरपुर निवासी पंकज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. वहीं पंकज मंडल की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना की बाबत मृतक के पिता पिता रंजीत राय ने हरिहरपुर निवासी शानू मंडल, सरोज मंडल, पंकज मंडल, संजय भारती, संतोष कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, उमेश मंडल व रमेश मंडल के अलावा परिहार थाना के बराही निवासी आनंद मंडल समेत आठ को आरोपित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




