गैर-रजिस्टर्ड टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे खिलाड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा पूनम सिन्हा ने पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है.पत्र के अनुसार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को चेताया गया है कि वे किसी अन्य संघ एवं गैर रजिस्टर्ड टूर्नामेंट में भाग ना ले. अन्यथा उनपर एसडीसीए कार्रवाई करने को बाध्य होगा.अध्यक्षा […]
विज्ञापन
शिवहर : जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा पूनम सिन्हा ने पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है.पत्र के अनुसार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को चेताया गया है कि वे किसी अन्य संघ एवं गैर रजिस्टर्ड टूर्नामेंट में भाग ना ले.
अन्यथा उनपर एसडीसीए कार्रवाई करने को बाध्य होगा.अध्यक्षा पूनम सिन्हा ने इस पत्र की कॉपी सभी रजिस्टर्ड क्लब को भी प्रेषित कर दिया है.
किस कारण जारी किया गया ये दिशा-निर्देश क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा द्वारा अंतर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आयोजन करने की घोषणा की गयी है .जिसमें शिवहर के भी खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना को देखते हुए एसडीसीए ने ये निर्देश जारी किया है.बताते चले कि शिवहर जिला क्रिकेट संघ बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध एवं बीसीए की इकाई है.उक्त जानकारी शिवहर क्रिकेट क्लब के आर्यन चौहान ने दी है.
पीएम आवास की सूची प्रकािशत: तरियानी. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में पीएम आवास की सूची प्रकाशन कर दिया गया है. दावा आपत्ति की अंतिम तिथि सात मार्च तक रखी गयी है.प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सही जांच के लिए पंचायत सचिव व रोजगार सेवक से कराया गया है.सूची को सभी पंचायत में 11 मार्च आमसभा में पारित भी करना है. उसके बाद ही लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जायेगा.
पेंशनर समाज की बैठक
शिवहर: जिला कार्यालय में पेंशनर समाज की एक बैठक जिला अध्यक्ष भूप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें पटना वार्षिक अधिवेशन में जाने को लेकर चर्चा की गयी. वाहन की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया. मौके पर सचिव रामपदार्थ सिंह, गणेश सिंह समेत अन्य कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










