विवाहिता हत्याकांड में पुलिस जांच शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव के सरेह रामचंद्र सिंह के केला के बगीचा में मिली विवाहिता व बच्ची के शव की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी है. किंतु पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए मोबाइल जांच शुरू कर दिया है. एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि उस क्षेत्र में […]
विज्ञापन
शिवहर : पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव के सरेह रामचंद्र सिंह के केला के बगीचा में मिली विवाहिता व बच्ची के शव की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी है. किंतु पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए मोबाइल जांच शुरू कर दिया है.
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि उस क्षेत्र में किसका मोबाइल आयी. किस किस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ. इसको खंगाला जा रहा है. विवाहिता व बच्ची के साथ बलात्कार हुआ या नहीं. हो सकता है परिजनों ने किसी विवाद में उसकी हत्या की कर दी हो . इस एंगल से भी पुलिस जांच की जा रही है. जहां शव पाया गया वहां बालू की रेत है. किंतु महिला के चप्पल के नीचे में कही भी बालू या मिट्टी के निशान तक नहीं हैं. प्रथम दृष्टया लगता है कि उ��की हत्या कर शव वहां रखा गया है. पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया विवाहिता गर्भवती होने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.वही परिजनों द्वारा अभी तक उसकी खोजबीन किये जाने की भी बात सामने नहीं आयी है. ऐसे में अनुसंधान की सुई उसके पति व परिवार के अन्य सदस्य की ओर भी जा सकती है. किंतु सबसे अहम पुलिस के लिए शव की पहचान व सत्यापन है.
बताया जा रहा है कि विवाहिता ने अदौरी बाजार से चप्पल खरीदा था. अब सवाल है कि वह अदौरी तक किसके साथ आयी थी. अगर अकेली थी तो घाट के पास के लोग या अापराधिक छवि के लोग के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. अगर बलात्कार की बात सामने आती है तो विवाहिता व बच्ची दोनों के साथ एक व्यक्ति इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता है.तब निश्चित है कि इस घटना में एक से अधिक व्यक्ति की संलिप्तता होगी. पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रखी हुई है. जांच के बाद ही पूरे मामले के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










