अतिक्रमण के कारण नहीं बना स्कूल भवन

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण के कारण नहीं बना स्कूल भवन

चोरौत : आरटीइ लागू तो है, पर इसे धरातल पर उतारने में अधिकारी ही पीछे है. उक्त अधिनियम का लाभ यहां के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. छोटी-छोटी समस्याओं पर भी प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है. इसका जीता-जागता प्रमाण हैं कि अतिक्रमण के चलते प्राथमिक विद्यालय, चंद्रशैना पश्चिमी टोल का […]

विज्ञापन

चोरौत : आरटीइ लागू तो है, पर इसे धरातल पर उतारने में अधिकारी ही पीछे है. उक्त अधिनियम का लाभ यहां के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. छोटी-छोटी समस्याओं पर भी प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है. इसका जीता-जागता प्रमाण हैं कि अतिक्रमण के चलते प्राथमिक विद्यालय, चंद्रशैना पश्चिमी टोल का भवन नहीं बन पा रहा है.

सीओ को भेजा पत्र
बीइओ मीरा कुमारी ने बताया कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीओ को पत्र भेजा गया था. अब तक अतिक्रमण बरकरार रहने की उन्हें जानकारी नहीं है. इधर, सीओ सुधीर पाठक ने बताया कि स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. अगर वहां पर पुआल का टाल लगाया गया हैं तो भवन निर्माण प्रारंभ होते ही उसे हटवा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन