ePaper

रंजीत बने मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष

Updated at : 05 Feb 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
रंजीत बने मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष

शिवहर : बसंतपट्टी गांव में जिला मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुई. जिसमें सर्वसम्मति से जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष डुमरी कटसरी प्रखंड में महम्मदपुर कटसरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार उर्फ चुनु सिंह को बनाया गया. जिला अध्यक्ष श्री सिंह को गाजीपुुर में दुर्गा पूजा की बेहतर व शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए […]

विज्ञापन

शिवहर : बसंतपट्टी गांव में जिला मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुई. जिसमें सर्वसम्मति से जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष डुमरी कटसरी प्रखंड में महम्मदपुर कटसरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार उर्फ चुनु सिंह को बनाया गया. जिला अध्यक्ष श्री सिंह को गाजीपुुर में दुर्गा पूजा की बेहतर व शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए 26 जनवरी समारोह में विधायक,डीएम व एसपी द्वारा कप देकर सम्मानित किया था. सचिव बसंतपट्टी के मुखिया धर्मेंद्र सिंह को चुना गया,

जबकि माली पोखरभिंडा पंचायत के मुखिया डोमा साह को कोषाध्यक्ष चुना गया है.

मुखिया संघ के जिला इकाई के गठन व उक्त पदाधिकारियों के चुनाव पर डुमरी कटसरी प्रखंड प्रमुख सरीता देवी, रूपेश कुमार सिंह, भाजपा के प्रवक्ता विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, फुलकाहां पंचायत के मुखिया वर्षा बसंत, बसंत कुमार, समाजसेवी महबूब आलम, मगफूर आलम समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन