बीपीआरटी के चार दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 12:32 AM
डुमरा : मनरेगा के तहत योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय डुमरा में बीपीआरटी के चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत हुयी. इसका उद्घाटन डीडीसी ए रहमान ने किया. इस दौरान मनरेगा के तहत कराये जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. साथ ही योजनाओं के प्राक्कलन निर्माण […]
डुमरा : मनरेगा के तहत योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय डुमरा में बीपीआरटी के चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत हुयी. इसका उद्घाटन डीडीसी ए रहमान ने किया.
इस दौरान मनरेगा के तहत कराये जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. साथ ही योजनाओं के प्राक्कलन निर्माण की जानकारी दी गयी. मौके पर कार्यपालक अभियंता इंद्रदेव प्रसाद व अनिल कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
दूसरा एटीएम खुलने से अब लोगों को मिलेगी राहत : परिहार : ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए परिहार-सीतामढ़ी पथ में गुरुवार को ऑन्गो एटीएम की एक शाखा का उद्घाटन पूर्व मुखिया मृत्युंजय मेहता के मकान में युवा समाजसेवी कामरान आरिफ ने फीता काट कर किया. कहा, परिहार में पूर्व से मात्र एक एटीएम था, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती थी, अब एक नया एटीएम खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी. मौके पर पीतांबर सिंह, मुखिया पति शेखर राय, राजू झा, राजन कुमार मेहता, मो नजरुल, शैलेंद्र सिंह, रेजा उल्लाह रेजा, मकसूद आलम व मो गुलाब समेत अन्य मौजूद थे.
डीएम ने दिया स्वच्छता के प्रति जागरुकता पर जोर : डुमरा : स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के उत्प्रेरकों की कार्यशाला बैठक हुयी. जिसमें डीएम ने मौजूद प्रखंड समन्वयक, कृषि समन्वयक व अन्य विभागों से जुड़े कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का निर्देश दिया. डीएम ने मौजूद कर्मियों को पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिये लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया. बैठक में ओडीएफ के लिये चयनित 188 पंचायतों में तकनीकी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की भी बात कहीं गयी. मौके पर विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










