उपचुनाव को ले नामांकन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिपराही : ग्राम कचहरी पंच के कुल 11 पद विरुद्ध उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.शनिवार को बसहिया पंचायत के वार्ड 7,8 व 15 से कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन के परचे दाखिल किये है. मालूम हो कि वेलवा पंचायत के वार्ड 10, अंबा उतरी के वार्ड 13, अंबा दक्षिणी के […]
विज्ञापन
पिपराही : ग्राम कचहरी पंच के कुल 11 पद विरुद्ध उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.शनिवार को बसहिया पंचायत के वार्ड 7,8 व 15 से कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन के परचे दाखिल किये है. मालूम हो कि वेलवा पंचायत के वार्ड 10, अंबा उतरी के वार्ड 13, अंबा दक्षिणी के वार्ड 1 व 7, मेसौढ़ा के वार्ड 10, कुअमां पंचायत वार्ड 1 व 12 तथा कमरौली के वार्ड 4 में ग्राम कचहरी का उपचुनाव होना है. जिसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित है. मतदान 28 फरवरी को सुबह सात बजे से चार बजे तक होगी. जबकि मतगणना दो मार्च को होगी. उक्त जानकारी बीडीओ अजय कुमार ने दी है.
पंच पद में सात नामांकन परचा दाखिल: पुरनहिया :प्रखंड अंतर्गत पंच पद के लिए हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवारों द्वारा शनिवार तक सात नामांकन दाखिल किया गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो. रईसुदीन खां ने बताया कि विभिन्न पंचायत अंतर्गत पंच के कुल 24पद रिक्त है. इन रिक्त पदों के विरुद्ध चल रहे नामांकन प्रक्रिया में दोस्तिया पंचायत के वार्ड 7 से विपती देवी, 12 से मालती गुप्ता, 15 से संतोष कुमार व बखार चंडिहा पंचायत के वार्ड 4 से मोहन साह एवं बैरिया पंचायत के वार्ड 4 से वीभा देवी, सबिता देवी तथा बसंत जगजीवन पंचायत के वार्ड 6 से गिरजा साह ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया है . निर्वाची पदाधिकारी ने यह भी बताया कि बसंत जगजीवन पंचायत के वार्ड 14 के रिक्त वार्ड सदस्य पद पर चुनाव आयोग के द्वारा प्रपत्र 5 के माध्यम से अधिसूचना जारी नहीं की गयी है फलस्वरूप वहां का नामांकन नहीं हो रहा है. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार एवं अशोक कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










