गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य समारोह का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरा : पूर्व के वर्षों की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय डुमरा के परेड मैदान में होगा. इसके अलावा समाहरणालय, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, जिला परिषद, एसडीओ कार्यालय, बीइपी, डीइओ कार्यालय, नगर पंचायत डुमरा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय व प्रखंड कार्यालय समेत […]
विज्ञापन
डुमरा : पूर्व के वर्षों की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय डुमरा के परेड मैदान में होगा. इसके अलावा समाहरणालय, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, जिला परिषद, एसडीओ कार्यालय, बीइपी, डीइओ कार्यालय, नगर पंचायत डुमरा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय व प्रखंड कार्यालय समेत तमाम सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहन किया जायेगा. वहीं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. समारोह को लेकर डीएम राजीव रौशन ने जारी तैयारियों की समीक्षा की, वहीं अधिकारियों को तैयारी तेज करने का आदेश दिया.
समारोह के दौरान जिला सशस्त्र बल, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, अग्निशमन दस्ता, सैप, एसएसबी, डीएवी मशरक बैंड व अनुसूचित जाति छात्रावास के 40 छात्रों की एक-एक प्लाटून के मार्च पास्ट में शामिल होने का निर्देश दिया गया.
डीएम ने की तैयारी की समीक्षा
परेड मैदान, डुमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










