ePaper

मानव शृंखला में हो सबकी भागीदारी

Updated at : 11 Jan 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला में हो सबकी भागीदारी

तैयारी. 21 जनवरी को होनेवाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील पिपराही : प्रखंड के कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबा कला परिसर में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता डीएम राजकुमार ने की. इस बैठक में […]

विज्ञापन

तैयारी. 21 जनवरी को होनेवाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील

पिपराही : प्रखंड के कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबा कला परिसर में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता डीएम राजकुमार ने की.
इस बैठक में छात्र/ छात्राओं, शिक्षकों व अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर डीएम ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए आयोजित इस मानव शृंखला को उत्सव की तरह मनाये. इसमें सबकी साझा भागीदारी सुनिश्चित हो. इस दिशा में सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर डीएम ने बल दिया. डीएम ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है. जिसको दूर करने के लिए जारी सरकार के इस दूसरे चरण के अभियान की सफलता के लिए सभी लोग आगे आयें.
कहा कि इस दिन बसों समेत बड़ी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि शराब बंदी का सकारात्मक पक्ष सामने आ चुका है. अब नशाबंदी की बारी है. कहा कि पिपराही प्रखंड के बेलावा पंचायत के सीमावर्ती गांव देवापुर से धनकौल पूर्वी बांध तक कुल 27 किलो मीटर तक मानव शृंखला बनाना है. प्रत्येक एक किलोमीटर पर दो हजार मानव की आवश्यकता होगी. कुल 54 हजार मानव की आवश्यकता जिले में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जरूरी है. मौके पर एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि शराब बंदी से क्राइम पर नियंत्रण हुआ है. शराबी का परिवार घरेलू विवाद का दंश झेलता था. उससे राहत मिली है. उनके परिवार में भी खुशहाली आयी है.
उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी हालत में शराब नहीं पिये. वहीं दूसरे को भी शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित करे. उत्पाद अधिनियम की चर्चा करते हुए एसपी ने शराब पीने या कारोबार करने व शराब घर में रखने पर दी जाने वाली कानूनी सजा के बारे में भी जानकारी दी. मौके पर लालबाबू सिंह ने कहा कि मानव शृंखला की सफलता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि जिस पंचायत की मानव शृंखला में बेहतर भागीदारी होगी. उसे पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने स्वागत गान गाकर किया.
जीव कुमार, महेश तिवारी, मो. नेसार आलम, बीइओ पुरनहिया रविंद्र नाथ सिंह, पिपराही बीइओ सुरेंद्र कुमार, लेखापाल कुंदन कुमार, अंबा दक्षिणी के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, अंबा उतरी के मुखिया प्रतिनिधि संजय साह, बसहिया पंचायत के मुखिया मो. शमशाद आलम समेत कई मौजूद थे
.
शिवहर प्रतिनिधि के अनुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में मानव शृंखला को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने भाग लिया. मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह, डीपीओ आइसीडीएस आलोक कुमार,डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी समेत कई मौजूद थे.
तरियानी में मानव शृंखला को लेकर बैठक: तरियानी: प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीओ संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में मानव शृंखला को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें प्रखंड के आखिरी छोड़ नरवारा से कुशहर तक 17 टीम गठित कर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने कहा कि इसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एएनएम आशा, ममता, किसान सलाहकार, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, जनवितरण दुकानदार, चिकित्सक व पुलिस कर्मी इसमें भाग लेंगे. मौके पर थानाध्यक्ष गोरख राम,पीएचसी प्रभारी एन मल्लिक,बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्र,एमओ प्रदीप कुमार झा, सीडीअीओ माधवी रानी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, जीपीआरओ बलराम प्रसाद, लिपिक समर, नाजिर राहुल कुमार समेत कई मौजूद थे.
मानव शृंखला को संचालन समिति गठित: रून्नीसैदपुर . मद्यनिषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला की सफलता को लेकर पंचायत स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया.
मंगलवार को रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राय की अध्यक्षता में लोक शिक्षा केंद्र व मध्य विद्यालय, सैदपुर में आयोजित बैठक में गठित संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर मुखिया सज्ञान देवी व संयोजक वरीय प्रेरक ललन साह को नामित किया गया. जीविका के सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोजेंद्र महतो, शिक्षिका रेणु कुमारी, आशा कार्यकर्ता प्रेमा देवी,
निर्मला देवी, विकास मित्र राजू मांझी, टोला सेवक हरिकिशोर चौधरी, व तालिमी मरकज के इशरत खातून को सदस्य बनाया गया है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, वर्ग पांच से सात के बच्चे, सभी प्रेरक, वीटी, लोक शिक्षण केंद्र की महिलाएं, जिविका सदस्य, समूह टोला सेवक, तालिमी मरकज कर्मी व नवसाक्षर समेत सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि 21 जनवरी को निर्धारित समय व रूट पर मानव शृंखला में शामिल होंगे.
एसडीओ ने की बैठक: बथनाहा . प्रखंड कार्यालय के सभागार में सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों व जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ मंगलवार को बैठक की.
एसडीओ ने 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन आयोजित मानव शृंखला की सफलता को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ ही जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए डीलरों को संबंधित पंचायत के लोगों को जागरुक करने व किसी प्रकार की कठिनाइ होने पर उसका समाधान निकालने का निर्देश दिया. एसडीओ श्री कृष्ण ने जन वितरण प्रणाली योजना से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी डीलरों को दिया. मौके पर बीडीओ विनय कुमार सिंह, सीओ शिव शंकर राय, बीएओ अरुण कुमार चौधरी व एमओ मंजय कुमार समेत अधिकांश जविप्र विक्रेता व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
डीएम ने प्रशासनिक अिधकािरयों के साथ की समीक्षा
अंबा कला विद्यालय में मानव शृंखला पर बैठक करते डीएम राजकुमार व मौजूद छात्र/ छात्राएं व ग्रामीण.
आंगनबाड़ी सेविका को मिला मानव शृंखला बनाने का टास्क: डुमरी कटसरी: बाल विकास परियोजना डुमरी कटसरी में सीओ सह सीडीपीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में 21 जनवरी को मानव शृंखला बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम राजकुमार के निर्देश के आलोक में अधिक से अधिक संख्या में लाभुक के साथ मानव शृंखला में मौजूद रहने का निर्देश सीडीपीओ ने सेविकाओं को दिया. सीओ ने डीएम के निर्देश से सेविकाओं को अवगत कराते चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कम से कम 25 आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुक की भागीदारी मानव शृंखला में 21 जनवरी को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा. कहा कि जागरूकता ऐसी पैदा करे कि लोग स्वप्रेरित होकर मानव शृंखला में भाग लें. सीओ ने घर घर की भागीदारी मानव शृंखला में हो इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर सीओ ने बल दिया. कहा कि नशा मुक्ति के दूसरे चरण के इस अभियान के सफलता के लिए महिलाओं की अधिक से अधिक मानव शृंखला में हो इसके लिए भी सकारात्मक पहल करें. इस दौरान एमपीआर समय पर देने के साथ केंद्र के नियमित संचालन का निर्देश देते हुए सीओ सह सीडीपीओ ने दो टूक शब्दों में कहा कि इसमें कोताही बरदास्त नहीं की जायेगी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका गुड़िया कुमारी राय, गौरी कुमारी, नीतु कुमारी, सेविका नीतू सिंह, इरफाना खातुन, संगीता कुमारी, शशिकला समेत कई मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन