तीन सर्राफा दुकानों से चोरी, हंगामा
Updated at : 05 Jan 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

बोला धावा . चोरौत प्रखंड के यदुपट्टी बाजार में चोरों ने मचाया आतंक घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन चोरौत : चोरोत प्रखंड के यदुपट्टी बाजार स्थित तीन सर्राफा दुकानों को निशाना बनाते हुये अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात नगद व आभूषण समेत 20 लाख की संपत्ति गायब कर दी. […]
विज्ञापन
बोला धावा . चोरौत प्रखंड के यदुपट्टी बाजार में चोरों ने मचाया आतंक
घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
चोरौत : चोरोत प्रखंड के यदुपट्टी बाजार स्थित तीन सर्राफा दुकानों को निशाना बनाते हुये अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात नगद व आभूषण समेत 20 लाख की संपत्ति गायब कर दी. चोरों ने यदुपट्टी बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स, श्रवण ज्वेलर्स व संजीव ज्वेलर्स नामक तीन सराफा दुकानों का सटर व ताला काट चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी का पता चला. सूचना के बाद चोरौत ओपी के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. लेकिन नाराज लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गये.
इसे बाद पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. इस दौरान विजय ज्वेलर्स के संचालक विजय कुमार, श्रवण ज्वेलर्स के संचालक श्रवण कुमार व संजीव ज्वेलर्स के संचालक संजीव ठाकुर ने थानाध्यक्ष को आवेदन सौंप कर बीस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की जानकारी दी. वहीं बताया की वे लोग कारीगर है जो अन्य दुकानदारों के ऑर्डर पर आभूषण बनाते है. लेकिन थानाध्यक्ष के वापिस जाते ही लोग उग्र हो गये. साथ ही चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने चोरौत-सुरसंड एनएच 104 पथ को यदुपट्टी चौक के पास जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस -प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये लोगों ने जगह-जगह टायर जला कर उग्र प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही चोरौत ओपी के सहायक अवर निरीक्षक विनाद कुमार ने मौके पर पहुंच कार्रवायी का आश्वासन देकर जाम माप्त करा लिया. तकरीबन एक घंटे तक जाम रहा. बताते चले की यदुपट्टी बाजार पर विजय ज्वेलर्स, श्रवण ज्वेलर्स व संजीव ज्वेलर्स नामक सर्राफा दुकान है. मंगलवार को तीनों के संचालक अपनी दुकन बंद कर घर चले गये. बुधवार की सुबह जब तीनों दुकान खोलने आये तो दुकानों का सटर व ताला कटा पाया.
दुकान के अंदर प्रवेश करने पर तमाम जेवरात गायब पाया. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच आक्रोश जताने लगे. दुकानदारों ने 175 ग्राम सोना, 2 किलो 750 ग्राम चांदी व 17,000 नगद समेत 20 लाख की चोरी की बात कहीं है. मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र मांझी व पूर्व प्रमुख डीएन माझी तथा ग्रामीणों के अनुसार यदुपट्टी बाजार से समीप असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण आये दिन घटनायें होती रहती है.
20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उड़ायी
घटना के बाद दुकान में बिखरे सामान एवं यदुपट्टी में जाम कर रहे लोगों को शांत करते चोरौत ओपी सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार. फोटोÀ प्रभात खबर
प्रतिदिन पांच से छह क्विंटल गन्ने की चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




