नौकरी छोड़ कर मुखिया बने चंदेश्वर नारायण

Updated at : 18 Jun 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी छोड़ कर मुखिया बने चंदेश्वर नारायण

प्रखंड के बसबीट्टा पंचायत से रिकार्ड मतों से हुए विजयी रघुनाथ झा कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर थे कार्यरत कहा, जनहित की समस्याओं ने भरवाया नामांकन पत्र मेजरगंज : भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित बसबीट्टा पंचातय के रुसुलपुर गांव निवासी व रघुनाथ झा कॉलेज के प्रधान सहायक चंदेश्वर नारायण सिंह ने पंचायत चुनाव […]

विज्ञापन

प्रखंड के बसबीट्टा पंचायत से रिकार्ड मतों से हुए विजयी

रघुनाथ झा कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर थे कार्यरत
कहा, जनहित की समस्याओं ने भरवाया नामांकन पत्र
मेजरगंज : भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित बसबीट्टा पंचातय के रुसुलपुर गांव निवासी व रघुनाथ झा कॉलेज के प्रधान सहायक चंदेश्वर नारायण सिंह ने पंचायत चुनाव में रिकार्ड मतों से मुखिया पद पर आसीन हुए.
जनहित की समस्याओं और पंचायत के प्रबुद्ध लोगों के जी तोड़ परिश्रम के बाद श्री सिंह ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र भरने पर हामी जताया और अंतत: नामांकन सत्र के अंतिम दिन अपने स्थापित नौकरी से त्याग पत्र देकर मुखिया पद के प्रत्याशी बन गये.
बसबीट्टा पंचायत की जनता 1166 मतों से विजयी बना कर अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन कर दिया. इस बाबत पूछने पर मुखिया श्री सिंह बताते हैं कि मैनें अपनी जवानी अपने परिवार के विकास में बीता दिया और रघुनाथ झा कॉलेज के प्रधान सहायक जैसे प्रतिष्ठित पद पर आसीन हुआ. परंतु सीमावर्ती अपनी पंचायत की अनगिनत समस्याओं के निदान के लिए मैं कुछ नहीं कर पा रहा था. यह दर्द मैं अंदर ही अंदर पाल रहा था,
लेकिन हृदय में कुछ और कर गुजरने की चिनगारी जल रही थी, जिसे हवा देकर प्रज्जवलित करने के लिए मैं अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग का कृतज्ञ रहूंगा. हमारे क्षेत्र में कृषि की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या और आवागमन की समस्या आजादी के 69 साल बाद भी समाप्त नहीं हो सकी. वह जनता की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन