शिवहर में डिग्री कॉलेज को मिलेगी हरी झंडी

Updated at : 31 May 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
शिवहर में डिग्री कॉलेज को मिलेगी हरी झंडी

शिवहर : डीएम राजकुमार ने मुख्यमंत्री के प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में शिवहर डिग्री कॉलेज की बात रखी है. इस बाबत मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के बैठक के बाद इसे हरी झंडी देने का आश्वासन दे दिया है. उक्त जानकारी डीएम ने दी है. कहा कि वेलवा घाट पर सड़क निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू कर […]

विज्ञापन

शिवहर : डीएम राजकुमार ने मुख्यमंत्री के प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में शिवहर डिग्री कॉलेज की बात रखी है. इस बाबत मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के बैठक के बाद इसे हरी झंडी देने का आश्वासन दे दिया है. उक्त जानकारी डीएम ने दी है. कहा कि वेलवा घाट पर सड़क निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा. डीएम ने बाढ़ व बरसात के कारण रास्ता बंद नहीं हो. इसको लेकर नरवारा से शिवहर के बीच डायवर्सन का निर्माण तेज कर दिया गया है.

कहा कि तीन जून को शस्त्र लाइसेंस को लेकर साक्षात्कार होगा. उसके बाद जरुरतमंद को लाइसेंस दिया जायेगा. बताया कि लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी देवेंद्र कुमार तिवारी ने योगदान कर लिया है. कहा कि अगस्त माह तक पावर ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन