बिहार के शिवहर में सुपरवाइजर की हत्या, AK-47 से मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 5:25 PM
शिवहर : बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने आज सुबह एक निजी विद्युत कंपनी के सीनियर साइड सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी. शिवहर नगर थाना अध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य में लगी निजी […]
शिवहर : बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने आज सुबह एक निजी विद्युत कंपनी के सीनियर साइड सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी. शिवहर नगर थाना अध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य में लगी निजी कंपनी टेक्नो पावर के सीनियर साइड सुपरवाइजर आर. पी. सिंह के घर में घुसकर उन पर अंधाधुध गोलीबारी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक सुपरवाईजर को मारने के लिएएके 47 का प्रयोग किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है
उन्होंने बताया कि अपराधी संख्या में दो थे और वे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे तथा घटना को अंजाम देने के बाद हवा में गोलियां चलाते हुए शिवहर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से होकर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गये. गणेश ने बताया कि सिंह को शिवहर सदर अस्पताल ले जाये जाने पर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिये पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










