छठ घाटों की सफाई पर उदासीनता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2015 6:33 AM
पुपरी : छठ पर्व में अब कुछ हीं दिन शेष रह गये हैं. बावजूद घाटों की सफाई के प्रति प्रशासन उदासीन हैं. नगर के विभिन्न मार्गों की छठ व्रती करीब एक किलोमीटर दूर बुढ़नद नदी के तट पर व्रत करती है. स्थानीय भिट्ठा हाट तालाब, छठियारी पोखर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पोखर व झझिहट तालाब […]
पुपरी : छठ पर्व में अब कुछ हीं दिन शेष रह गये हैं. बावजूद घाटों की सफाई के प्रति प्रशासन उदासीन हैं. नगर के विभिन्न मार्गों की छठ व्रती करीब एक किलोमीटर दूर बुढ़नद नदी के तट पर व्रत करती है. स्थानीय भिट्ठा हाट तालाब, छठियारी पोखर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पोखर व झझिहट तालाब के अलावा आवासीय परिसर में छठ किया जाता है. फिलहाल किसी घाट की साफ-सफाई प्रशासन द्वारा शुरू नहीं करायी गयी है. वर्षों पूर्व भिट्ठा हाट तालाब पर हीं नगर के अधिकांश महिला व पुरुष छठ करते थे. तालाब के उत्तरी किनारे से अब भी कुछ लोग पर्व करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










