शिवहर में ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी से 2. 65 लाख की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर :नगर थाना क्षेत्र के हरनाही गाछी के पास सशस्त्र अपराधियों ने आर्म्स का भय दिखाकर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र माधोपुर छाता एवं रेवासी के कर्मी से 2 लाख 65 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि माधोपुर छाता ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी उमा शंकर राय 55 हजार एवं रेवासी […]
विज्ञापन
शिवहर :नगर थाना क्षेत्र के हरनाही गाछी के पास सशस्त्र अपराधियों ने आर्म्स का भय दिखाकर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र माधोपुर छाता एवं रेवासी के कर्मी से 2 लाख 65 हजार रुपये लूट लिये.
बताया जाता है कि माधोपुर छाता ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी उमा शंकर राय 55 हजार एवं रेवासी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी विक्रम कुमार 2 लाख दस हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक शिवहर से लेकर एक ही बाइक पर दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पीछा करते हुए हरनाही गाछी के पास उन्हें रोक दिया तथा गाड़ी की चाबी निकाल ली.
अपराधियों ने इनका मोबाइल छीन लिया व दोनों के पास मौजूद 2 लाख 65 हजार रुपये लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने उमा शंकर राय की पॉकेट से 55 हजार के अलावे 1400 रुपये भी निकाल लिया. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन अपराधीशिवहर में ग्राहकसवार थे. पीछे बैठे दो अपराधी पिस्टल लहरा रहे थे. एसपी संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










