भूमि विवाद में मारपीट, आठ नामजद

Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जोरियाही पुनर्वास गांव में जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय किशोरी सहनी के साथ मारपीट की गयी. बीच-बचाव करने आयी पत्नी के साथ बदसलूकी की गयी तथा उसके शरीर से आभूषण छीन लिया गया. इस संबंध में पीड़ित किशोरी सहनी के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जोरियाही पुनर्वास गांव में जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय किशोरी सहनी के साथ मारपीट की गयी. बीच-बचाव करने आयी पत्नी के साथ बदसलूकी की गयी तथा उसके शरीर से आभूषण छीन लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित किशोरी सहनी के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. प्राथमिकी में स्थानीय भुजंग सहनी, सीता सहनी, शेख रहमत, वासुदेव सहनी, धनमा देवी, बासमती देवी, गुड़िया देवी व सोनाली देवी को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन