कनुआनी में शिक्षक का शव बरामद, सनसनी
Updated at : 06 Mar 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के कनुआनी पुल के पास मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक शव बरामद किया है. इसको लेकर आसपास के गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे […]
विज्ञापन
शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के कनुआनी पुल के पास मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक शव बरामद किया है. इसको लेकर आसपास के गांव में सनसनी फैल गयी.
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गयी है. नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि मृतक का पहचान भलुआही निवासी 35 वर्षीय अमरेश कुमार के रुप में हुई है.
घटना स्थल से ब्लैक कलर की बाइक बरामद की गयी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि मृतक कनुआनी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर थाना पुलिस द्वारा घटना का अनुसंधान किया जा रहा है. मृतक का भाई अंजली सिंह पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कर रहे हैं समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




