ePaper

चालक साहब हेलमेट खरीद कर लाइये या दीजिए जुर्माना

Updated at : 27 Apr 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
चालक साहब हेलमेट खरीद कर लाइये या दीजिए जुर्माना

शिवहर : स्थानीय जीरो माइल चौक पर एसडीओ आफाक अहमद व एसडीपीओ प्रितिश कुमार द्वारा वाहन चेकिंग किया गया. चेकिंग के दौरान विशेषकर हेलमेट की चेकिंग की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चेकिंग करने वालों को दो विकल्प दिया गया. कहा गया कि हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. […]

विज्ञापन

शिवहर : स्थानीय जीरो माइल चौक पर एसडीओ आफाक अहमद व एसडीपीओ प्रितिश कुमार द्वारा वाहन चेकिंग किया गया. चेकिंग के दौरान विशेषकर हेलमेट की चेकिंग की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चेकिंग करने वालों को दो विकल्प दिया गया.

कहा गया कि हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. ऐसे में बाजार से हेलमेट खरीद कर लाएं. बाइक छोड़ दी जायेगी. अन्यथा जुर्माना भरना होगा. ऐसे में कुछ लोग हेलमेट खरीद कर लाये, उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं जिन लोगों ने हेलमेट नहीं खरीदा, उन्होंने जुर्माना दिया है. इस दौरान जुर्माना स्वरूप 51 सौ रुपये की राजस्व वसूली की गयी.
मालूम हो कि विगत 23 अप्रैल से सड़क सुरक्षा सप्ताह जारी है. जिसका विषय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है. सड़क सुरक्षा सप्ताह 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. जीरो माइल चौक पर दोनों पदाधिकारियों ने वाहन चालकों की यातायात नियमों की जानकारी दी. कहा कि हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलावें. मौके पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय व पुलिस जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन