काम करने के बेहतर अवसर से यादों में समाया है शिवहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 5:17 AM

विज्ञापन

शिवहर : नगर पंचायत,अतिथि भवन में स्थानांतरित एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गयी. पिछले दो साल की अवधि में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण के दिशा में किये गये कार्यों की सराहना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि उनके दो […]

विज्ञापन

शिवहर : नगर पंचायत,अतिथि भवन में स्थानांतरित एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गयी.

पिछले दो साल की अवधि में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण के दिशा में किये गये कार्यों की सराहना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल में पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है, जबकि अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब रही है. कई शातिर अपराधी जेल की सलाखों में गये हैं. कई कांडों का खुलासा कर इन्होंने जिले में शांति बहाल किया है. पुलिसकर्मियों ने उनके अनुभवों का लाभ उठाया है तथा बेहतर पुलिसिंग के दिशा में कार्य किया है.

एसडीपीओ प्रीतीश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. मौके पर प्रभारी डीएम मो.वारिस खान, एसडीओ आफाक अहमद,एसडीपीओ प्रितीश कुमार, लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, पूर्व जिप सदस्य अजब लाल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय जगदानंद ठाकुर, राजद के वरीय नेता शिवराम सिंह पहाड़पूरी ने उनके दो वर्ष में किये गये कार्य की सराहना की.इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके पर निवर्तमान एसपी ने कहा कि शिवहर से उनकी यादें जुड़ी है. यहां कार्य करने का अनुभव बेहतर रहा. उन्होंने आगे भी बेहतर कार्य करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन