भाजपा मंडल अध्यक्ष से सचिव के चुनाव पर सवाल
Updated at : 06 Apr 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

ओएनजीसी को बम ब्लास्ट की नहीं मिलेगी अनुमति शिवहर : डीएम राजकुमार ने कहा कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को शिवहर के बागमती नदी के दियारा क्षेत्र में खुदाई व बम ब्लास्ट की अनुमति नहीं मिलेगी. कारण कि इस संबंध में सरकार का कोई निर्देश या पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं है. […]
विज्ञापन
ओएनजीसी को बम ब्लास्ट की नहीं मिलेगी अनुमति
शिवहर : डीएम राजकुमार ने कहा कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को शिवहर के बागमती नदी के दियारा क्षेत्र में खुदाई व बम ब्लास्ट की अनुमति नहीं मिलेगी. कारण कि इस संबंध में सरकार का कोई निर्देश या पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं है.
कहा कि बम ब्लास्ट से जान माल की क्षति होने की संभावना है. किस स्थान पर जमीन की खुदाई व बम ब्लास्ट किया जायेगा. इसको चिह्नित करने संबंधी भी कई सरकारी पत्र नहीं है.ऐसे में ओएनजीसी को बागमती नदी की पुरानी धारा व नयी धारा क्षेत्र में खुदाई की अनुमति देना संभव नहीं है. सरकार द्वारा कोई निर्देश मिलने पर ही जिला प्रशासन इस दिशा में अग्रेतर प्रक्रिया करेगा.
ऐसे में शिवहर में जमीन की खुदाई व बम ब्लास्ट के ओएनजीसी के योजना पर फिलहाल पूर्ण विराम लग गया है. मालूम हो कि ओएनजीसी के ग्रुप जेनरल मैनेजर सीएम जैन ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर बागमती नदी के दियारा क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ व गैस होने की संभावना को लेकर जमीन की खुदाई व बम ब्लास्ट की अनुमति मांगी है. वही जमीन की खुदाई व बम ब्लास्ट करने के एवज में जमीन मालिक को राशि की भुगतान की भी बात कही है.
जमीन में एमवीआर बढ़ना तय, प्रस्ताव राज्य मूल्यांकन समिति को भेजने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




