पिपराही पुलिस ने अपहृत को सकुशल किया बरामद

शिवहर : पिपराही थाना पुलिस अपहृत छतौना वार्ड 2 निवासी केदार महासेठ को सकुशल बरामद कर लिया गया है.मालूम हो कि 22 मार्च 2018 को पिपराही थाना में तकरीबन 55 वर्षीय केदार महासेठ के अपहरण हो जाने की शिकायत दर्ज उनके पुत्र अमोद कुमार के द्वारा करायी गयी थी. एसपी ने बताया कि जबकि केदार […]
शिवहर : पिपराही थाना पुलिस अपहृत छतौना वार्ड 2 निवासी केदार महासेठ को सकुशल बरामद कर लिया गया है.मालूम हो कि 22 मार्च 2018 को पिपराही थाना में तकरीबन 55 वर्षीय केदार महासेठ के अपहरण हो जाने की शिकायत दर्ज उनके पुत्र अमोद कुमार के द्वारा करायी गयी थी. एसपी ने बताया कि जबकि केदार महासेठ घर से बिना पूछे बिना किसी को बताये तेल पेड़ने वाला मशीन का स्पेयर पार्ट्स खरीदने के लिए बिना पैसा के ही रीगा, रक्सौल होते हुए गाजियाबाद, अंबाला, अमृतसर चला गया. घर परिवार में खोजबीन शुरू हुई व उनके नजदीकी अमृतसर में रहने वाले ने इनके घर संपर्क किया तो पाया गया कि इनके लिए पिपराही थाना में अपहरण करने का अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










