किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

पुरनहिया : बिहार जनहित सेना के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनीश झा ने राजाडीह निवासी किसान नारद राय के आत्महत्या कर लेने पर गहरा दुख प्रकट किया है. इससे हृदय विदारक घटना करार देते हुए डीएम से मृत किसान के परिजनों को 10 लाख कि सरकारी सहयोग देने की मांग की है. केंद्रीय अध्यक्ष श्री झा […]
पुरनहिया : बिहार जनहित सेना के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनीश झा ने राजाडीह निवासी किसान नारद राय के आत्महत्या कर लेने पर गहरा दुख प्रकट किया है. इससे हृदय विदारक घटना करार देते हुए डीएम से मृत किसान के परिजनों को 10 लाख कि सरकारी सहयोग देने की मांग की है. केंद्रीय अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि किसान अन्नदाता होते हैं, जो फसल उगाने में अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे तैयार करते हैं. बावजूद इसके जब उनकी फसल नष्ट हो जाती है, तो उनके पास आर्थिक विकास के लिए कोई चारा नहीं बसता है .ऐसे समय में किसान को सरकारी सहयोग की अपेक्षा रहती है. इस तरह से अगर किसान आत्महत्या करने लगे तो देश की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










