पांच साल में एसएसबी ने दो हजार बच्चों को कराया मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 6:39 AM
सोनबरसा : एसएसबी के आइजी चंचल शेखर ने कहा कि मानव तस्करी अभियान में रोकथाम में सहयोग करने के लिए 27 एनजीओ संगठनों को एसएसबी द्वारा सम्मानित किया गया है. कहा कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा व अवैध तस्करी को रोकना है. उन्होंने बताया कि विगत पांच वर्षों में 1185 बच्चों व […]
सोनबरसा : एसएसबी के आइजी चंचल शेखर ने कहा कि मानव तस्करी अभियान में रोकथाम में सहयोग करने के लिए 27 एनजीओ संगठनों को एसएसबी द्वारा सम्मानित किया गया है. कहा कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा व अवैध तस्करी को रोकना है. उन्होंने बताया कि विगत पांच वर्षों में 1185 बच्चों व 956 लड़कियों को मुक्त कराया गया है.
वहीं, 319 मानव तस्करों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा गया है. एसएसबी मानव तस्करी व बाल श्रम को रोकने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. इस समस्या से प्रभावित आबादी को जागरूक करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में कई सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मानव तस्करी से जूझ रहे पीड़ित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान लोकगीत व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसके अलावा पीड़ितों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










