3 चीजों से तैयार करें कंडेंस्ड मिल्क, शेफ आनल कोटक ने शेयर की रेसिपी

कंडेंस्ड मिल्क (Image- instagram@aanalkotak )
कंडेंस्ड मिल्क को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. कंडेंस्ड मिल्क की रेसिपी को शेफ आनल कोटक ने इंस्टाग्राम हैंडल @aanalkotak पर शेयर किया है.
अगर आप घर पर ही मिठाइयां या डेजर्ट बनाना पसंद करते हैं, तो कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल भी जरूर करते होंगे. केक, हलवा या लड्डू जैसी स्वीट डिश में कंडेंस्ड मिल्क स्वाद को और भी ज्यादा रिच और क्रीमी बना देता है. आमतौर पर लोग इसे मार्केट से खरीदकर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंडेंस्ड मिल्क को आप आसानी से घर भी ही तैयार कर सकते हैं. घर पर आप फ्रेश और शुद्ध कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं. अगर आपको लगता है कि कंडेंस्ड मिल्क बनाना मुश्किल या समय लेने वाला काम है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. शेफ आनल कोटक ने कंडेंस्ड मिल्क बनाने का एक बेहद आसान तरीका बताया है. इस तरीके से आप कम समय में ही स्मूद और क्रीमी कंडेंस्ड मिल्क तैयार कर सकते हैं. अगर अगली बार आपको कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत पड़े, तो बाजार जाने की बजाय इसे घर पर ही बनाकर देखें. आइए जानते हैं घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने की रेसिपी.
कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मिल्क पाउडर- 120 ग्राम
- चीनी- 100 ग्राम
- वॉर्म वाटर (हल्का गर्म पानी)- जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स
कंडेंस्ड मिल्क को कैसे तैयार करें?
- कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में चीनी और दूध पाउडर को डाल दें.
- इसमें आप थोड़ा थोड़ा पानी डालकर स्मूद सा घोल तैयार कर लें.
- मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. इसे आप फ्रिज में 20-30 मिनट के लिए रख दें. इस तरह से आप आसानी से घर पर ही कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम
यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










