ePaper

10 को बैठक में भाग लेंगे तेजस्वी

Updated at : 06 Aug 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
10 को बैठक में भाग लेंगे तेजस्वी

शिवहर : जनादेश अपमान यात्रा को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नौ अगस्त को शिवहर आ रहे हैं. जिसकी तैयारी को लेकर राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व विधायक अजित कुमार झा, संजय गुप्ता, पूर्व प्रमुख गणेश राम, रामानंद यादव, […]

विज्ञापन

शिवहर : जनादेश अपमान यात्रा को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नौ अगस्त को शिवहर आ रहे हैं. जिसकी तैयारी को लेकर राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व विधायक अजित कुमार झा, संजय गुप्ता, पूर्व प्रमुख गणेश राम, रामानंद यादव, राजेंद्र राय, पुरनहिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, संजय सहनी, रामध्यान यादव , कौशल तिवारी, राजेश तिवारी, निशांत कुमार उर्फ पिंटू झा व अन्य मौजूद थे.

सीतामढ़ी. राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 10 अगस्त को नगर के गोयनका कॉलेज प्रांगण में ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के क्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे. पूर्व सांसद सीताराम यादव एवं विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छह अगस्त को आयोजित राजद कार्यकर्ताओं का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. पुपरी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छह अगस्त को राजद कार्यकर्ताओं का होने वाला जिला सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन