गोपालगंज में एसबीआइ के सीएसपी संचालक को बंधक बनाकर सवा लाख की लूट, पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2022 7:33 PM
गोपालगंज में अपराधियों ने हथियार लहराते हुए सत्तरघाट की तरफ फरार हो गये. पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि दो बाइकों पर सवार होकर पांच अपराधी पहुंचे थे. बाइक से उतरते ही उन्होंने गन प्वाइंट पर सभी को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया.
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना स्थित फैजुल्लाहपुर पंचायत के नरवार गांव में मंगलवार को अपराधियों ने सीएसपी संचालक शंभु सिंह को गन प्वाइंट पर रखकर काउंटर में रखे गये एक लाख 24 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए सत्तरघाट की तरफ फरार हो गये. पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि दो बाइकों पर सवार होकर पांच अपराधी पहुंचे थे. बाइक से उतरते ही उन्होंने गन प्वाइंट पर सभी को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया.
अपराधियों ने सीएसपी से करीब सवा लाख कैश के अलावा संचालक का लैपटॉप और मोबाइल भी लूट लिया. घटना की सूचना पर बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी. इधर, सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए बताया कि लिखित शिकायत थाने को नहीं मिली है. पुलिस जांच कर रही है.
Also Read: Bihar News: छपरा में भाई को बचाने के लिए पोखरे में कूदी छोटी बहन, दोनों की गयी जान, गांव में कोहराम
बैकुंठपुर थाने के पकड़ी मोड़ के समीप अपराधियों ने 11 फरवरी को सीएसपी संचालक हमीदपुर गांव निवासी राम नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद साढ़े चार लाख रुपये लूट लिये थे. वहीं, शंकरपुर गांव के समीप 18 अप्रैल को अपराधियों ने सीएसपी संचालक फतेहपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय को गोली मारकर एक लाख 25 हजार रुपये लूटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










