बालू घाटों के संचालन के लिए अभी करना होगा एक माह और इंतजार

Updated:
विज्ञापन
बालू घाटों के संचालन के लिए अभी करना होगा एक माह और इंतजार

SASARAM NEWS.जिले के बालू घाटों के संचालन के लिए लोगों को एक माह इंतजार करना होगा. सोन नदी में पानी आने के कारण जून माह में बंद बालू घाटों को 15 अक्तूबर तक शुरू करना था. लेकिन, सोन नदी के जलस्तर में गिरावट नहीं होने के कारण अभी लोगों को और इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

सोन नदी के जलस्तर में गिरावट नहीं होना बना कारण प्रतिनिधि, सासाराम सदर जिले के बालू घाटों के संचालन के लिए लोगों को एक माह इंतजार करना होगा. सोन नदी में पानी आने के कारण जून माह में बंद बालू घाटों को 15 अक्तूबर तक शुरू करना था. लेकिन, सोन नदी के जलस्तर में गिरावट नहीं होने के कारण अभी लोगों को और इंतजार करना होगा. हालांकि विभाग ने बालू घाट संचालन के लिए आदेश निर्गत कर दिया है. लेकिन, सोन नदी में ज्यादा पानी होना, उसमें बाधा उत्पन्न कर रहा है. बता दें कि जिले के 20 बालू घाटों में से नौ ही संचालित हैं. जहां घाट बंद होने के बाद बंदोबस्तधारियों को एनओसी लेकर घाट से एक सौ मीटर दूर डंप करने की अनुमति दी गयी थी, ताकि जिला के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में चल रहे कार्य में बालू की कमी नहीं हो सके. इन घाटों से डंप बालू लोगों के बीच सप्लाई भी हो रही है, लेकिन लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. इस संबंध में जिला सहायक खान निदेशक रणधीर कुमार ने बताया कि बालू घाट चालू करने के लिए अनुमति मिल चुकी है. सोन नदी में अभी ज्यादा पानी चल रहा है. ऐसे में घाट संचालन या नये घाटों की बंदोबस्ती संभव नहीं है. सोन नदी का जलस्तर घटने के साथ ही ड्रोन से पानी का जायजा लेकर घाट संचालन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. हालांकि अभी सोन का जलस्तर सामान्य होने के लिए अभी करीब एक माह और इंतजार करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन