रोहतास: भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय ने गांव में जमाया रंग, खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए

Updated:
विज्ञापन
भोजपुरी गायक ने कराया खेल प्रतियोगिता

रोहतास के तेलकप पंचायत में भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय ने खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. साइकिल रेस से लेकर पानी-पूरी प्रतियोगिता तक, विजेताओं को ₹21-21 हजार का नकद पुरस्कार मिला. सांस्कृतिक संध्या में रितेश पाण्डेय के गानों पर झूमे हज़ारों लोग.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास प्रखंड के तेलकप पंचायत स्थित पीपीसीएल खेल मैदान में रविवार को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रितेश पाण्डेय की ओर से खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे दिन खेल प्रतियोगिताओं और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.

साइकिल रेस से लेकर पानी-पूरी प्रतियोगिता तक दिखा उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर (कुर्सी दौड़), पानी-पूरी खाने की प्रतियोगिता समेत कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए. सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया.

विजेताओं को मिला ₹21-21 हजार का नकद पुरस्कार

साइकिल रेस में रसूलपुर की नब्या कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की विजेता रीना गुप्ता रहीं. वहीं पानी-पूरी खाने की प्रतियोगिता में रंजना कुमारी और भव्य कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. सभी विजेताओं को मंच से ₹21-21 हजार की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा.

रितेश पाण्डेय के गीतों पर देर रात तक झूमे हजारों लोग

खेल प्रतियोगिताओं के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. उनके गीतों पर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक देर रात तक झूमते रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और लोगों को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय समिति और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन