चेनारी-अमांव सड़क गड्ढों में तब्दील: रोहतास और कैमूर का संपर्क टूटा, हादसे के डर से सहमे राहगीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेनारी-अमांव पथ की जर्जर हालत ने राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया है. जानलेवा गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीण जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sasaram News: चेनारी प्रखंड को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चेनारी-अमांव पथ इन दिनों पूरी तरह बदहाली के दौर से गुजर रहा है. सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों ने राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है. दोनों जिलों के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, व्यवसायियों और बड़े यात्री वाहनों के लिए यह मुख्य संपर्क मार्ग है, जो अब विभागीय अनदेखी की मार झेल रहा है.

विज्ञापन

पेवंदी पंचायत सरकार भवन के पास बुरा हाल

स्थानीय ग्रामीण मंटू पाल और रवि कुमार के अनुसार पेवंदी पंचायत सरकार भवन के ठीक सामने सड़क का सबसे भयावह रूप देखने को मिलता है. इसके आगे भी करीब दो दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. बारिश के दिनों में इन गड्ढों में जलभराव हो जाने से चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे बाइक और ऑटो पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं.

। | Prabhat Khabar Network

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी फजीहत

मार्ग की जर्जर हालत के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और मरीजों को उठानी पड़ रही है. ग्रामीण रामजी प्रसाद और सुरेश कुमार ने बताया कि रात के अंधेरे में इस रास्ते से गुजरना सीधे तौर पर जान जोखिम में डालने जैसा है. अभिभावक हर समय बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते हैं. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द पक्की सड़क के नवनिर्माण की मांग की है.

। | Prabhat Khabar Network

बीडीओ बोलीं मरम्मत के लिए होगा पत्राचार

पूरे मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियंका कुमारी ने बताया कि सड़क जर्जर होने और गड्ढों की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि सड़क के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए संबंधित निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों को तत्काल पत्राचार किया जा रहा है. अब देखना यह है कि प्रशासन की कागजी कार्रवाई कब तक धरातल पर उतरती है और लोगों को इस नारकीय सफर से मुक्ति मिलती है.

Also Read: दुर्गावती डैम की ऊपरी सड़क पर दोपहिया-चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद: जल संसाधन विभाग ने क्यों उठाया यह कदम?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन