मैजिक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 9:32 PM
चुटिया थाना क्षेत्र के पड़रिया छउर व नैना नदी के बीच सोमवार को नौहट्टा-यदुनाथपुर मुख्य पथ पर मैजिक गाड़ी व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.
नौहट्टा. चुटिया थाना क्षेत्र के पड़रिया छउर व नैना नदी के बीच सोमवार को नौहट्टा-यदुनाथपुर मुख्य पथ पर मैजिक गाड़ी व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के जारदागा गांव निवासी बुलाकी चेरो के बेटे विजय चेरो व शंभु चेरो के बेटे अंतु चेरो के रूप में की गयी. इसकी जानकारी चुटिया थानाध्यक्ष बिटु लाल रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि घटना सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे हुई. घटना के 15 मिनट बाद पुलिस गश्ती गाड़ी पहुंच गयी. मैजिक व बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है. वहीं, हादसे के बाद दोनों घायलों को पुलिस रेफरल अस्पताल ले गयी. अस्पताल पहुंचने से पहले विजय चेरो की मौत हो गयी. चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार ने विजय चेरो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंतु चेरो को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया. अंतु चेरो की भी सदर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गयी. बताया जाता है कि बेल्दूरिया में जन्माष्टमी की पूजा का आयोजन है. सामान की खरीदारी करने के लिए दोनों बाइक से नौहट्टा जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










