सासाराम: पखनारी में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
शिवसागर थाना का सांकेतिक फोटो.

शिवसागर थाना का सांकेतिक फोटो.

शिवसागर के पखनारी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Sasaram News : शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी स्थित मां विध्यवासिनी पेट्रोल पंप के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गश्ती के दौरान मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

शिवसागर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह बुधवार देर रात पुलिस बल के साथ नियमित गश्ती पर थे. गुरुवार तड़के करीब 1:15 बजे सूचना मिली कि पखनारी स्थित मां विध्यवासिनी पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ रखा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कर अपने नियंत्रण में ले लिया.

जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान कैमूर जिले के कमरचट थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी शालिक राम के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार तथा प्रदीप राम के 28 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई. पुलिस को दोनों के मुंह से शराब की गंध आने पर उन्हें थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करायी गयी. जांच में शालिक राम के पुत्र कमलेश कुमार के शरीर में 99.1 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर तथा प्रदीप राम के पुत्र कमलेश कुमार के शरीर में 38.5 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा पायी गयी.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन