नो इंट्री का चालान काटने पर कहा-वर्दी उतरवा देंगे, चालक समेत दो गिरफ्तार

शहर में घुसा 18 चक्का ट्रक, रोकने पर पुलिस से की धक्का-मुक्की, जाम की सड़क
अकोढ़ीगोला. इंट्री में ट्रक का चलान काटने पर चालक व उसके सहयोगी ने पुलिस से कहा कि तुम्हारा वर्दी उतरवा देंगे. शुक्रवार की शाम स्थानीय बाजार चौक अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना के नेतृत्व में नो इंट्री में घुसे ट्रकों की पुलिस चालान काट रही थी. इसी दौरान 18 चक्का ट्रक (बीआर 24 जीडी 1046) नो इंट्री में घुस गया. इसके बाद पुलिस अधिकारी उसका चलान काटने लगे. तब ट्रक चालक ने सड़क पर ट्रक को तिरछा कर खड़ा कर दिया. इससे बाजार जाम हो गया. पुलिस ने ट्रक को सीधा करने करने को कहने पर चालक भड़क गया. ट्रक से उतरा और चालान काटने का विरोध करते हुए पुलिस को खरी खोटी सुनाने लगा. वहीं, उसके साथ एक व्यक्ति आया और पुलिस के साथ उलझते हुए पुलिस से कहने लगा कि तुम्हारा वर्दी उतरवा देंगे. वह अपने को ट्रक संगठन का अध्यक्ष बताते हुए पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगा. जब तक पुलिस पकड़ पाती, वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने कर्रवाई करते हुए मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस ट्रक का चलान काटकर जब्त कर लिया़ और थाना ले गयी. इस संबंध में सीओ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 02/2026 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक उत्तरप्रदेश, सोनभद्र जिले के खजुरौल निवासी रवींद्र यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया. वहीं, घटनास्थल से फरार अपने को ट्रक संगठन के अध्यक्ष बताने वाला आरोपित दरिहट निवासी जवाहिर प्रसाद के बेटा बैजनाथ प्रसाद को शनिवार को बांक गांव के पास से गिरफ्तार किया गया.बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गौरतलब हो कि नो इंट्री में घुसे वाहनों के कारण बाजार में जाम की समस्या बन जाती है. कभी कभार पुलिस प्रशासन जाम की समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करती है. ज्ञात हो कि डेहरी मकराइन पुल टूटने के कारण सभी बड़े वाहनों को डेहरी सासाराम तरफ जाने के लिए अकोढ़ीगोला बाजार होकर ही जाना पड़ता है. वहीं, नो इंट्री के कारण अकोढ़ीगोला आयरकोठा व सासाराम रोड में बड़े वाहनों की कतारें लगी रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




