11 हजार तार की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
11 हजार तार की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

SASARAM NEWS.आरा- सासाराम मुख्य पथ पर बरांव मोड़ के पास सड़क किनारे गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फोटो-20 -बराव में खड़ी ट्रक प्रतिनिधि, नोखा आरा- सासाराम मुख्य पथ पर बरांव मोड़ के पास सड़क किनारे गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी प्रेमपाल सिंह (उम्र 33 वर्ष ) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार ट्रक सासाराम से नोखा की तरफ आ रहा था, तभी बरांव मोड़ के समीप पहुंचने पर चालक प्रेमपाल सिंह सड़क किनारे ट्रक रोक कर बगल की दुकान में चाय पीने गया. वापस वह जैसे ही ट्रक के समीप पहुंचकर ट्रक के संपर्क में आया प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. आशंका जतायी जा रही है कि ट्रक किनारे लगाते समय ट्रक का ऊपरी भाग सड़क किनारे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की संपर्क में आ गया.जिससे ट्रक में करेंट आ गयी. जिसके कारण चालक प्रेम पाल ट्रक की संपर्क में आया, तो उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन