सासाराम के पूर्व लोक अभियोजक जे.एन. सिंह के ब्रह्मभोज में उमड़ी श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

सासाराम में पूर्व लोक अभियोजक जे. एन. सिंह के ब्रह्मभोज में गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन

Rohtas News : सासाराम शहर के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व लोक अभियोजक, रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआई के वरिष्ठ नेता जे.एन. सिंह (जगदीन्द्र नारायण सिंह) की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को श्रीकृष्ण नगर, यादव मुहल्ला स्थित उनके आवास पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि उनका निधन 19 जुलाई 2026 को हुआ था.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिले भर के गणमान्य लोग

ब्रह्मभोज में जिले भर से अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और दिवंगत जे.एन. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित लोगों ने उनके विधिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निराला, जाप के महासचिव शीतल नाथ सिंह, यादव महासभा के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद श्याम सिंह, जाप के राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र सिंह, अवधेश नारायण सिंह, आनंद मोहन सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व डीएसपी अमरेंद्र कुमार, पूर्व जेल अधीक्षक जयप्रकाश यादव, अधिवक्ता आर.पी. सिंह, दीपक दुबे, संतोष अंबरी, जितेंद्र नारायण, पिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

परिजनों ने जताया आभार

इस अवसर पर समिति की सदस्य पुष्पा देवी, सुमन देवी, बीमा देवी, संगीता देवी एवं सुनीता देवी ने भी दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए. श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने जे.एन. सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन