गारा चौबे नहर में बोरवेल लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

करगहर थाना क्षेत्र के खरहना गांव के समीप शुक्रवार को गारा चौबे नहर में बोरवेल लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी.
करगहर. करगहर थाना क्षेत्र के खरहना गांव के समीप शुक्रवार को गारा चौबे नहर में बोरवेल लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. चालक कैमूर जिले के भभुआ थानांतर्गत कुर्रा गांव निवासी 32 वर्षीय कुलदीप कुमार है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम चार बजे के लगभग एक बोरवेल मशीन लदा ट्रैक्टर खरहना गांव के समीप अनियंत्रित होकर पानी भरे गारा चौबे नहर में पलट गया. इससे ट्रैक्टर से दब कर चालक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कुलदीप ट्रैक्टर लदे बोरवेल मशीन को लेकर भभुआ से करगहर थाना अंतर्गत ठोडसन पश्चिमी गांव जा रहा था. तभी खरहना गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गारा चौबे नहर में नहर पलट गया और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद रेस्क्यू चलाया गया. लेकिन नहर में काफी पानी होने और तेज रफ्तार बारिश के चलते चालक को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे का समय लग गया. इससे पानी के नीचे बोरवेल लदे ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










