रोहतास: तिलौथू में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी स्मार्ट और डिजिटल शिक्षा

Updated:
विज्ञापन
तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के उद्घाटन के मौके पर अतिथि व छात्र. | Prabhat Khabar Network

तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के उद्घाटन के मौके पर अतिथि व छात्र. | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के तिलौथू में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र के छात्रों को स्मार्ट और डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Tilouthu Saraswati Vidya Niketan Model School : रोहतास जिला के तिलौथू स्थानीय प्रखंड के लिए रविवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू का चयन सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में होने के बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का शुभारंभ किया. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला.

Rohtas News : स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का आगाज, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं सरवरी परवीन, तब्बसुम परवीन, कुमारी लक्ष्मी, लाडली परवीन और रिया कुमारी के स्वागत गीत से हुई. समारोह में तिलौथू पूर्वी पंचायत की मुखिया पुनीता द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद, भाजपा जिला प्रवक्ता महेंद्र ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, समाजसेवी राम नारायण प्रसाद, जिला योगासन खेल संघ की महासचिव सांवली सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल बनने के बाद विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल शिक्षण और नवाचार आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और यह विद्यालय पूरे प्रखंड के लिए शिक्षा का नया केंद्र बनेगा.

प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूतन पाण्डेय ने किया, जबकि आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस अवसर पर शिक्षक दुर्गाशंकर पाठक, उमाशंकर प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव, मिथिलेश पासवान, राहुल कुमार, नीरज आनंद, प्रभुनाथ पाल, पूर्णिमा, नीतू, कृपानिधि तिवारी, राजेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन