ePaper

भलुनीधाम बरात में आए युवक का बाइक चोरी

Updated at : 29 May 2025 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
भलुनीधाम बरात में आए युवक का बाइक चोरी

दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनीधाम की घटना

विज्ञापन

दिनारा. थाना क्षेत्र के भलुनीधाम में बारात में आये युवक की बाइक चोरी हो गयी. इस संदर्भ में पीड़ित ने दिनारा थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव निवासी हरिगेन सिंह के बेटे लल्लू यादव ने शिकायत दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि भलुनीधाम में बारात में शामिल होने आया था. द्वार पूजा के समय अज्ञात लोगों ने बाइक चोरी कर ली. काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 45 एम 3039 है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन