ePaper

बंदरों के उत्पात से परेशान हैं सिकरिया के ग्रामीण

Updated at : 18 May 2025 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
बंदरों के उत्पात से परेशान हैं सिकरिया के ग्रामीण

Sasaram news.सासाराम नगर निगम क्षेत्र के सिकरिया गांव में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं. दो माह के अंदर करीब 15 से अधिक लोगों को बंदरों ने काट लिया है. लेकिन, वन विभाग के अधिकारी बंदरों को पकड़ने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग नहीं कर रहा सार्थक पहल फोटो-1- बंदर के काटने से जख्मी युवक. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम नगर निगम क्षेत्र के सिकरिया गांव में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं. दो माह के अंदर करीब 15 से अधिक लोगों को बंदरों ने काट लिया है. लेकिन, वन विभाग के अधिकारी बंदरों को पकड़ने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं कर रहे हैं. कुछ बंदर ऐसे भी हैं, जो घरों में घुसकर सामान की बर्बादी सहित लोगों को काट लेते हैं. इससे घर से बाहर तक भय का माहौल है. बंदरों को देखकर ही लोग उनसे दूरी बना ले रहे हैं. कभी दुकान में रखा सामान, तो कभी घर में रखी वस्तुओं को उठाकर बर्बाद कर रहे हैं. ग्रामीण विजय बहादुर मिश्रा, राम इकबाल सिंह, केदार सिंह व अनिल सिंह ने बताया कि कुछ बाहरी बंदर आये हैं, जो लगातार छत पर टांगे गये कपड़े एवं सामान को उठाकर ले जा रहे हैं. बच्चे या महिलाओं के द्वारा अगर बंदरों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है, तो बंदर काटने को दौड़ रहे हैं. बंदरों में एक बंदर ऐसा भी है, जो कि कई लोगों को काट चुका है. विगत गुरुवार को गांव के ही मनोज साह को बंदर ने काट लिया. बंदर को आता देख कर लोग डर से भाग जा रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा परेशान घर की महिलाएं हैं. छत के रास्ते बंदर घर में प्रवेश कर जा रहे हैं. इसके बाद घर के सामान का नुकसान कर दे रहे हैं. यहां तक कि कई सामान को उठाकर साथ में ले भी जा रहे हैं. ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी है. बंदरों को पकड़ने की गुहार लगायी गयी है. मगर वन विभाग की टीम के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है. इस संबंध में डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसी समस्याएं कुछ पंचायतों में हैं, जहां रेस्क्यू टीम को भेजा गया था. उस दौरान एक ही बंदर पकड़ में आया था. एक भाग गया था. रेस्क्यू टीम को भेज कर बंदरों को पकड़ने का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन