ePaper

10 जनवरी से शुरू होगी यूजी सेमेस्टर-वन की परीक्षा

Updated at : 01 Jan 2026 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
10 जनवरी से शुरू होगी यूजी सेमेस्टर-वन की परीक्षा

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में संचालित कॉलेजों के परीक्षा कार्यक्रम जारी

विज्ञापन

17 जनवरी तक होगी थ्योरी परीक्षा, प्रैक्टिकल 20 से 30 जनवरी तक फोटो-10- एसपी जैन कॉलेज गेट प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में संचालित कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025–2029 के यूजी सेमेस्टर-वन (सीबीसीएस) में नामांकित छात्रों की परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होगी. विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के अनुसार, परीक्षाएं 10 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जायेंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित होगी. इसके तहत सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज सहित आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. जहां 10 जनवरी 2026 को मेजर कोर्स (एमजेसी) की परीक्षा होगी. वहीं, 12 जनवरी 2026 को माइनर कोर्स (एमआइसी) की परीक्षा दोनों पाली में होगी. 13 जनवरी 2026 को मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) की परीक्षा ली जायेगी. 15 जनवरी 2026 को एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स (एइसी), 16 जनवरी 2026 को स्किल एनहांसमेंट कोर्स (एसइसी) और 17 जनवरी 2026 को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) की परीक्षा निर्धारित की गयी है. इस तिथि के पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे और 01 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होंगे. वहीं, इंटरनल असेसमेंट और सीआइए आदि परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा से पूर्व 20 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक संबंधित कॉलेजों (कॉन्स्टिटुएंट और एफिलिएटेड दोनों) में आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन